Monday, May 30, 2016

नहाने से पहले खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?


गङ्गेच यमुने चैव गोदावरी सरस्वति
नर्मदा सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरु
आपने घर के बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि नहाने से पहले खाना नहीं खाना चाहिए। हालांकि वर्तमान समय में इन बातों पर गौर नहीं किया जाता, लेकिन इस तथ्य के पीछे न सिर्फ धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार स्नान से शरीर के हर भाग को नया जीवन मिलता है। शरीर पर एकत्र हर तरह का मैल नहाने से साफ हो जाता है और एक नई ताजगी व स्फूर्ति आ जाती है। जिससे स्वाभाविक रूप से भूख लगती है। उस समय किए गए भोजन का रस हमारे शरीर के लिए पुष्टिवर्धक होता है।जबकि नहाने से पहले कुछ भी खाने से हमारी जठराग्नि उसे पचाने में लग जाती है।
नहाने पर शरीर ठंडा हो जाता है जिससे पेट की पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। इसके कारण आंते कमजोर हो जाती हैं व कब्ज की शिकायत रहती है। इसके अलावा अन्य कई तरह के रोग हो सकते हैं। इसलिए नहाने से पहले भोजन करना वर्जित माना गया है।आवश्यक हो तो गन्ने का रस, पानी, दूध, फल व दवा नहाने से पहले ली जा सकती है, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

No comments:

Post a Comment