Tuesday, November 7, 2017

वार के अनुसार कौन सा तिलक लगाना होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वार के हिसाब से तिलक लगाया जाएं तो ग्रहों को शुभ फल देने वाला बनाया जा सकता है। अाइए जानते हैं तिलक से जुड़े कुछ खास उपाय जो आपके लिए काम के साबित हो सकते हैं।

सोमवार-ये तो सभी लोग जानते हैं की सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है. तथा इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए अपने मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।

मंगलवार- मंगलवार को लाल चंदन का तिलक लगाने से मंगल से जुड़े बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं।हैं।लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है

बुधवार - इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

गुरुवार - गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। इस दिन केसर का तिलक लगाना चाहिए।

शुक्रवार - शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी के लिए खास है इसलिए इस दिन इत्र से तिलक करना चाहिए। शुक्र से जुड़े बुरे प्रभाव दूर होंगे।

शनिवार - शनिवार को भस्म या लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ माना गया है।


रविवार - रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment