Monday, September 4, 2017

मंदिर नहीं जा पाते तो कर लें ये उपाय, मिलने लगेगा लाभ

मंदिर का वातावरण मन को लुभाने वाला होता है। साथ ही, वहां जाने से मन को शांति भी मिलती है। इन्हीं कारणों से अधिकतर हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले लोग मंदिर जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन कुछ टाइम की कमी तो कुछ दूसरें कारणों से मंदिर नहीं जा पाते। यदि आपके साथ भी ये समस्या है तो आप ये एक काम करके भी मंदिर दर्शन का पुण्य लाभ पा सकते हैं।

यदि कोई रोज भगवान के दर्शन करने मदिर नहीं जा पाता है तो ऐसे में जहां भी किसी मंदिर का शिखर दिखाई दे वहां से भगवान को याद करके शिखर दर्शन कर लेना चाहिए। दरअसल, हिंदू धर्म में मंदिर के शिखर दर्शन को भी भगवान के दर्शन के बराबर ही पुण्य देने वाला बताया गया है। मंदिर का शिखर भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना भगवान की प्रतिमा या मूर्ति। शास्त्रों में कहा गया है कि……..
शिखर दर्शनम् पाप नाशम्।

यानी शिखर के दर्शन करने से भी हमारे सभी पापों का नाश हो जाता है। इसलिए यदि आपके पास मंदिर जाने का वक्त नहीं है तो आप शिखर के दर्शन करके भी अपने ईष्ट को याद कर सकते हैं इससे मानसिक शांति के साथ ही उचित फल भी मिलता है।

No comments:

Post a Comment