Saturday, September 16, 2017

नारदपुराण: सालों पुराने रोगों का इलाज कर सकता है ये 1 छोटा-सा काम

नारद पुराण में महर्षि नारद और ऋषि सनक के बीच के संवाद बताए गए हैं। यह मुख्यतः भगवान विष्णु के लीलाओं और गुणों पर आधारित ग्रंथ है। ग्रंथ के अनुसार भगवान विष्णु का चरणामृत पूरी आस्था और विश्वास के साथ लेने से मनुष्य की इन 3 परेशानियों के हल निकल जाते हैं।

1. सभी रोगों का इलाज
किसी के भय से या लालच से की गई पूजा का फल कभी नहीं मिलता है। जब भी भक्ति की जाए पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ की जानी चाहिए। रोगों से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर का इलाज करवाने के साथ ही प्रति दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। नियमित पूजा करने से और फिर भगवान का चरणामृत लेने से निरोगी शरीर का वरदान मिलता है, अगर पहले से कोई रोग है तो उसका इलाज भी मिल जाता है।

2. अकाल मृत्यु का निवारण
नारदपुराण के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से और उनका प्रसाद ग्रहण करने से मनुष्य की सभी परेशानियों का हल निकलने लगता है। जिस मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय रहता है या जिसे अकाल मृत्यु के सपने सताते हैं, उसे भगवान विष्णु का चरणामृत लेना चाहिए। ऐसा करने से उसका डर खत्म हो जाता है और लम्बी आयु प्राप्त होती है।

3. सभी दुःखों की शांति
जिस घर में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है, वहां पर दुःख और दरिद्रता कभी नहीं आते। जिस जगह पर रोज विष्णु-लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है, वहां के सभी दुःखों का नाश हो जाता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

No comments:

Post a Comment