Monday, April 24, 2017

रात के समय क्यों नहीं छोड़ना चाहिए जूठे बर्तन, जानें इस रिवाज़ का कारण

हिंदू धर्म में दैनिक कार्यों से जुड़ी भी अनेक परंपराएं बनाई गई है। जैसे सुबह जल्दी उठना, नहाने के बाद ही मंदिर जाना या पूजा करना, शाम के समय सफाई नहीं करना व रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ना आदि। हमारे यहां बनाई गई ऐसी हर एक परंपरा के पीछे कोई ना कोई वैज्ञानिक कारण भी जरूर छुपा होता है। आइए जानते हैं जूठे बर्तन न रखने की परंपरा के पीछे कौन सा वैज्ञानिक व धार्मिक कारण है...
वैज्ञानिक कारण
इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि रात को घर में जूठे बर्तन रखने से बर्तनों में छोटे-छोटे बैक्टिरिया जन्म ले लेते हैं और रातभर में इनकी संख्या तेजी से बढऩे लगती है। सुबह इन बर्तनों की सफाई करने पर भी इनमें बैक्टिरिया रह जाते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं।
धार्मिक कारण
ग्रंथों के अनुसार भी रात को जूठे बर्तन छोड़ना निषिद्ध माना गया है, क्योंकि इससे घर की सुख व समृद्धि खत्म होती है और साथ ही घर में अलक्ष्मी का वास होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि रात को जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए।
http://religion.bhaskar.com/news/JM-JMJ-GYVG-hindu-tradition-and-rituals-5580979-PHO.html

No comments:

Post a Comment