Tuesday, April 18, 2017

खाना खाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं होगी बीमारियां


खाना खाने के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातें हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। खाना हमारे जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। शरीर को ऊर्जा भी और इसी से मिलती है। इसी बात को देखते हुए ऋषि-मुनियों और विद्वानों द्वारा भोजन के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इनका पालन करने पर शारीरिक ऊर्जा के साथ ही आत्मिक बल भी प्राप्त होता है।खाना खाते समय बात ना करें,चुपचाप शांति से भोजन करें। हालांकि आज के दौर में इस बात ध्यान रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है।

आजकल ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल है लेकिन यही मोबाइल जब खाना खाते समय बज उठता है तो ध्यान खाने से हटकर मोबाइल में चला जाता है। व्यक्ति खाना छोड़कर मोबाइल पर बात करने लगता है,ऐसा करना स्वास्थ्य की दृष्टि से गलत है। ऐसा करने पर ना तो हम खाना ठीक से खा पाते हैं और ना ही हमारा पाचन तंत्र भोजन को उचित ढंग से पचा पाता है। इसी वजह से पूरे समय आलस्य बना रहता है, ठीक से नींद नहीं आती है और पेट भी साफ नहीं रह पता है।
ये सभी बातें सीधे-सीधे बड़ी बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा ही है। इसलिए भोजन करने के दौरान अगर मोबाइल बजता है और कॉल जरुरी न हो तो पहले पहले खाना खाएं, इसके बाद ही फोन पर या किसी अन्य व्यक्ति से बात करें। जहां तक संभव हो भोजन के समय मौन रहें ।

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भी खाना खाते समय बात करना अशुभ माना जाता है। भोजन के समय मौन न रहने से मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। अन्न को भी देवता ही माना जाता है,भोजन करने के दौरान बात करना अन्न देवता के अपमान के सामान है। ऐसा करने पर दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। 
अच्छे स्वास्थ्य के लिए तो हम संतुलित खाना खाते ही है लेकिन खान-पान में की गई लापरवाही से कई परेशानियां हो सकती हैं। खाने से ऊर्जा मिलती है और यदि खाना खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए है जिसे अपनाने से आप सकारात्मक उर्जा पा सकते है और बीमारियों से दूरी बना सकते हैं: 

1. खाना खाते समय हमें दिशाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार खाना खाते समय पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना खाएं। इस उपाय से आपको खाने से मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह प्राप्त होगी। वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना ग्रहण करना अशुभ माना जाता है। 

2. वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं। कहा जाता है कि खाने की थाली को हाथ में लेकर नहीं खाना चाहिए, भोजन हमेशा बैठकर करें।

3. खाना खाते समय या पकाते समय किसी भी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए। इस भावों के साथ किया गया भोजन न तो ठीक से पचता है और ना ही हमारे शरीर को लगता है।
4. भोजन ग्रहण करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करें देवी-देवताओं को भोजन के धन्यवाद देते हुए खाना ग्रहण करें।

No comments:

Post a Comment