Friday, January 22, 2016

भगवान की पूजा प्रतिदिन करने से मिल सकती हैं ये 5 चीजें


जो लोग रोज पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान की पूजा करते है, उन्हें जीवन में हर सुख और उन्नति मिलती है। पुराणों के अनुसार, रोज भगवान की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को ये 5 चीजें जरूर मिलती हैं-
1. सफलता
जो लोग जीवन में सफलता और उन्नति चाहते हैं। उन्हें मेहनत के साथ-साथ भगवान की ध्यान और पूजा भी करनी चाहिए। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान की भक्ति करना है, निश्चित ही उसे अपने सारे कामों में सफलता और यश मिलता है।
2. सम्मान
जिस किसी को भी घर-परिवार और समाज में सम्मान पाने की इच्छा हो, उसे जरूर भगवान की पूजा-अर्चना में अपना मन लगाना चाहिए। जो मनुष्य पाप-कर्म छोड़ कर, पवित्र भावनाओं से भगवान की पूजा करते हैं, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसे सुख-शांति और सम्मान की प्राप्ति होती है।
3. पापों से मुक्ति
कईं मनुष्य अनजाने में या जान-बूझ कर कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जिनकी वजह से उसे पाप का भागी बनना पड़ता है। ऐसे में अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए मनुष्य को पूरी श्रद्धा के साथ पवित्र जल से स्नान करके भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे सुख की प्राप्ती होती है।
4. मोक्ष
जिन लोगों को मोक्ष पाने की इच्छा हो, उन्हें जीवन में अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के साथ ही रोज भगवान की पूजा और उनका ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य जीवन खुशहाल बनता है और धरती पर ही स्वर्ग के समान सभी सुख मिलते हैं।
5. पवित्रता
जो लोग रोज सुबह जल्दी उठ कर, स्नान आदि करके भगवान का ध्यान और पूजा करते हैं, उनकी सभी भूल और गलतियां खत्म हो जाती हैं। भगवान की आराधना करने से मनुष्य का मन साफ हो जाता है और उसे हर काम में सफलता मिलती है।
http://religion.bhaskar.com/news/JM-JKR-DHAJ-if-you-worship-god-daily-than-you-can-get-these-5-things-in-hindi-5227793-PHO.html

No comments:

Post a Comment