Thursday, January 21, 2016

घर में है कृष्ण की मूर्ति तो जरूर साथ रखें ये 5 चीजें


भगवान कृष्ण की मूर्ति लगभग सभी के घरों में होती है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कृष्ण मूर्ति के साथ और भी कुछ चीजें रखना बहुत ही जरुरी होता है। आज हम आपको ऐसी 5 वस्तुओं के बारे में बताने रहे हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय हैं और कृष्ण प्रतिमा के साथ इन 5 को भी रखने पर भगवान की विशेष कृपा पाई जा सकती है।
जानें कौन सी हैं वे 5 खास चीजें-
1. बांसुरी
बांसुरी भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। बांसुरी को घर में रखना वास्तु की नजर से भी बहुत शुभ माना जाता है। बांसुरी को भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ जरुर रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।
2. गाय
गाय और भगवान कृष्ण का गहरा संबंध है। गाय भगवान कृष्ण को प्रिय होने के साथ-साथ ही हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र मानी जाती है। गाय को भोजन कराने, गाय का दान करने और भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ गाय रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर गाय रखना संभव न हो तो चांदी की गाय भी रख सकते हैं।
3. तुलसी की माला
तुलसी हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण वस्तुओं में से एक है। घर में तुसली का पौधा लगाना वैसे ही बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ तो तुलसी या तुलसी की माला होना अनिर्वाय होता है। ऐसा करने से घर के कई वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और भगवान की कृपा बनी रहती है।
4. मोर पंख
मोर पंख भगवान कृष्ण के श्रृंगार की सबसे खास वस्तु है। मोर पंख के बिना भगवान कृष्ण का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसलिए, भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ मोर पंख जरुर रखें। यदि असली मोर पंख रखना संभव न हो तो मोर पंख वाला मुकुट भी रखा जा सकता है।
5. माखन-मिश्री
किसी भी भगवान की पूजा में सबसे जरुरी होता है भोग। माखन-मिश्री भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय भोग है। बिना इसके भगवान कृष्ण की पूजा कभी पूरी नहीं होती। इसलिए ध्यान रखें, भगवान कृष्ण को रोज माखन-मिश्री का भोज जरुर लगाएं।                                                                          http://religion.bhaskar.com/news/JM-JKR-DHAJ-if-there-is-statue-of-krishna-in-house-than-definitely-carry-these-5-things-with-5226840.html

No comments:

Post a Comment