Wednesday, January 27, 2016

नहाने से पहले खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?


आपने अक्सर अपने घर के बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि नहाने से पहले खाना नहीं खाना चाहिए। हालांकि वर्तमान समय में इन बातों पर गौर नहीं किया जाता, लेकिन इस तथ्य के पीछे न सिर्फ धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार नहाने से शरीर के हर भाग को नया जीवन मिलता है।
शरीर में पिछले दिन का एकत्र सभी तरह का मैल नहाने व मंजन से साफ हो जाता है व शरीर में एक नई ताजगी व स्फूर्ति आ जाती है, जिससे स्वाभाविक रूप से भूख लगती है। उस समय किए गए भोजन का रस हमारे शरीर के लिए पुष्टिवर्धक होता है।जबकि नहाने से पहले कुछ भी खाने से हमारी जठराग्नि उसे पचाने में लग जाती है।
स्नान करने पर शरीर ठंडा हो जाता है जिससे पेट की पाचन शक्ति मंद हो जाती है। इसके कारण हमारी आंते कमजोर होती हैं, कब्ज की शिकायत रहती है व अन्य कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। इसलिए नहाने से पहले भोजन करना वर्जित माना गया है।आवश्यक हो तो गन्ने का रस, पानी, दूध, फल व दवा नहाने से पहले लिए जा सकते हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे यह जल्दी पच जाते हैं।

http://religion.bhaskar.com/news/JM-JMJ-SAS-ritual-about-eating-food-in-india-5202401-NOR.html

No comments:

Post a Comment