Thursday, October 26, 2017

आशीर्वाद पाने के लिए घर में रखें इन चीजों का ध्यान

सनातन धर्म से जुड़े कुछ ऐसे रिति रिवाज़ भी है। जिनका ध्यान रखने पर घर पर ईश्वरीय कृपा बनी रहती है। साथ ही, कभी भी बड़ी दुख व तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो शास्त्रीय नियम

पूजा-पाठ
जिस घर में पूजा-पाठ से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है और नियमित रूप से भगवान की सेवा की जाती है वहां कोई भी दुख-तकलीफ नहीं आती। पूजा से जुड़े शास्त्रीय नियमों का ध्यान रखने पर सकारात्मक ऊर्जाएं आसपास अपना बसेरा बनाकर रहती हैं और परिवारजनों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा का ध्यान रखती हैं।

तुलसी
तुलसी को शक्ति स्वरूपा माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पूजन रोजाना होता है उस घर में कभी कोई कमी नहीं होती है। तुलसी के जरिए घर में प्रवेश करने वाली हवा अमृत समान होती है। जो लोग नित्य सुबह तुलसी को जल चढ़ाते हैं उनके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा रहती है और परिवारजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही साथ घर में धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं होती।

एकाक्षी नारियल
जिस घर या परिवार में एकाक्षी नारियल की पूजा की जाती है, उस घर में ईश्वर की कृपा हमेशा मौजूद रहती है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने पर कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

गोबर
गाय के गोबर को अत्याधिक पवित्र माना जाता है, महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार गाय के गोबर में महालक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए जिस जगह गाय के गोबर को लीपा जाता है, वहां पवित्रता हमेशा रहती है। साथ ही साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी वहां बरसती रहती है, ऐसे घर में धन-दौलत हमेशा रहती है।

मंदिर
पश्चिम दिशा की तरफ मुंह रखकर पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं मंदिर का दरवाजा अगर पूर्व दिशा की ओर हो तो अच्छा माना जाता है। प्रवेश द्वार के ठीक सामने ईश्वर की मूर्ति नहीं होनी चाहिए। घर के जिस भी भाग में मंदिर की स्थापना की जाए, वहां ध्यान रखें कि सूर्य की रोशनी वहां अवश्य पहुंचे। ऐसे हालातों में कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

No comments:

Post a Comment