Friday, December 18, 2015

गाय को रोटी खिलाने से पूरी होती है मुराद, इन उपायों से भी चमकेगी किस्मत


प्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ. आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में हर इंसान पैसे के पीछे भाग रहा है। उनके पास न परिवार के लिए वक्त है और न ही अपने लिए। कड़ी मेहनत करने के बाद भी वो इतना पैसा नहीं कमा पाता, जिसमें उसकी हर इच्छा पूरी हो जाए। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से जीवन की हर परेशानी दूर की जा सकती है।

सुबह उठकर हथेलियों को चेहरे पर फेरें
रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ देर तक देखें। इसके बाद उन्हें चेहरे पर चार से पांच बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और नीचे के भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है, इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।

गाय को दें पहली रोटी
खाना बनाते वक्त हमेशा पहली रोटी गाय के लिए बनाएं। इसके बाद ही परिवार के बाकी लोगों की रोटियां सेकें। ग्रंथों में कहा गया है कि गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। इसलिए रोज एक रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इससे सभी देवता प्रसन्न होते हैं और हर मुराद पूरी करते हैं।

चीटियों को शक्कर मिला डालें आटा
अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपकी किस्मत नहीं चमक रही है तो रोज चीटियों को शक्कर मिला आटा डालें। ऐसा करने से पाप कर्म कटते हैं और पुण्य प्राप्त होता है। करीब एक महीने तक ऐसा किया जाए तो इसका फल जरूर मिलता है।

रोज सुबह करें घर की सफाई
घर को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोछा करना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि सूरज डूबने के बाद कभी घर में झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धनहानि होती है। धर्म ग्रंथों में इसका जिक्र किया गया है कि जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, उसके घर लक्ष्मी का वास कभी नहीं रहता है।

देवताओं को फूलों से सजाएं
घर में बने मंदिर में देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि फूल ताजे ही हों। साथ ही स्नान करने के बाद ही तोड़े गए हों। रोज ऐसा करने से भगवान जल्द ही जीवन की हर परेशानी दूर कर देते हैं।

मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां
अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं
रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ऐसे करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।

कभी खाली हाथ न जाएं घर
जब भी आप कहीं बाहर से घर जाएं तो खाली हाथ कभी न जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ नई चीज लेकर जानी चाहिए। चाहे वो किसी पेड़ का पत्ता हो या फिर टॉफी या चॉकलेट।
http://www.bhaskar.com/news/UP-LUCK-these-ways-convert-your-bad-luck-into-good-luck-5180681-PHO.html

No comments:

Post a Comment