Thursday, December 17, 2015

रोज घर से निकलने से पहले करेंगे ये 5 काम तो पूरा दिन रहेगा शुभ


कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत सही हो तो पूरा दिन अच्छी तरह बितता है। इसलिए, हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत को लेकर कई मान्यताएं मानी जाती हैं। उन्हीं मान्यताओं के अनुसार, ऐसे 5 काम बताए गए हैं, जिनके साथ दिन की शुरुआत करने से पूरा दिन शुभ हो जाता है। मनुष्य को अपने सभी कामों में सफलता मिलती है।

जानें कौन से हैं वे 5 काम-

1. स्नान


रातभर में शरीर अपवित्र हो जाता है, जिसके लिए स्नान करके खुद को पवित्र करना बहुत ही जरुरी होता है। स्नान करने से शरीर के साथ-साथ मन भी पवित्र हो जाता है। जो मनुष्य रोज सुबह स्नान करने के बाद घर की रसोई में जाता है या घर से बाहर निकलता है, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसको अपने सभी कामों में सफलता जरुर मिलती है।
2. भगवान के दर्शन और पूजा
कई धर्म ग्रंथों में इस बात का महत्व बताया गया है। जो मनुष्य रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान के दर्शन और पूजा करता है, उसका दिन निश्चित ही शुभ हो जाता है। अगर पूजा न भी कर सकें तो दर्शन जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के सभी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और जीवन में सुख-शांति स्थापित होती है।पन
3. तुलसी को जल चढ़ाना और सेवन करना

हिंदू धर्म में तुलसी को भी भगवान का ही रूप माना जाता है। तुलसी को जल चढ़ाने और उसकी पूजा करके दीपक आदि लगाने का बहुत ही महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि बिना स्नान किए तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तुलसी पत्र को दांतों के चबाना भी वर्जित माना जाता है। जो मनुष्य इन बातों का ध्यान रखते हुए रोज सुबह तुलसी की पूजा और सेवन करता है, उसका पूरा दिन शुभ हो जाता है।
4. बड़ों का आशीर्वाद लेना
रोज सुबह घर से निकलने से पहले घर से बड़ों से आशीर्वाद लेने जरुर लेना चाहिए। जो मनुष्य अपने घर के बड़ों का मान-सम्मान करता है और उनका आशीर्वाद लेता है, उस पर भगवान भी हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए, रोज घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता आदि का आशीर्वाद जरुर लें।

5. दही खाना


मान्यताओं के अनुसार, घर से निकलने से पहले या किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले दही-शक्कर खाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आने वाली विपदा टल जाती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। हर किसी को रोज सुबह घर से निकलने से पहले दही-शक्कर का सेवन करना चाहिए। इससे पूरा दिन शुभ हो जाता है।
http://religion.bhaskar.com/news/JM-JKR-DHAJ-do-these-5-works-before-leaving-the-house-everyday-will-bring-good-luck-in-hindi-5194784.html

No comments:

Post a Comment